
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आनंद विहार से बिहार जा रही एक ट्रेन में गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर उतार कर गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
आनंद विहार से बिहार जा रही मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। दरअसल बिहार के भागलपुर के गांव सुरमनिया निवासी सुनीता अपने पति राजेश शाहू के साथ आनंद विहार से ट्रेन में सवार होकर अपने घर भागलपुर जा रहे थे। रास्ते में प्रस्वपीड़ा होने पर बच्ची को जन्म दिया जिसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से हापुड़ रेलवे स्टेशन को दी गई। ट्रेन के हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जच्चा-बच्चा को उतार कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भेजा गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़






























