
👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चार मंजिला भवनों तक बिना किसी समरसेबल के पानी पहुंचाने के लिए 110 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है और 25 मीटर ऊंचे ओवरहेड टैंक बनाने की योजना बनाई है जिसकी मदद से चार मंजिला भवनों तक भी बिना समरसेबल के पानी पहुंचेगा।

शहर की तीन लाख की आबादी को बेहतर पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृत योजना 2.0 की हापुड़ वाटर सप्लाई स्कीम के तहत काम होगा। जल निगम के के अधिकारियों ने 110 करोड़ के प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। योजना के तहत ओवर हेड टैंक और बूस्टर पंप भी लगाए जाएंगे। स्वीकृति के बाद कार्य शुरू होगा।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214






























