
अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में तैनात रहे सीए के निलंबन पर रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): न्यायालय ने अब ऊर्जा निगम के सीए को राहत दी है। सीए के निलंबन के आदेश पर न्यायालय ने रोक लगा दी है। इससे पहले भी ऊर्जा निगम के कई अधिकारियों को राहत मिल चुकी है। निलंबन के मामले में सीए संजीव आनंद हाई कोर्ट पहुंचे थे और उनकी याचिका पर निलंबन के आदेश पर रोक लगा दी गई है।

दरअसल कुछ कॉलोनी में आरडीएसएस योजना की सामग्री और अन्य कुछ मामलों में जांच टीम ने तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार, एसडीओ तृतीय देवेंद्र कुमार, अवर अभियंता लेखराज सिंह व आनंद मौर्य, सीए संजीव आनंद और पिलखुवा के अवर अभियंता संतोष दिवाकर को निलंबित किया था। उसके बाद सर्वप्रथम देवेंद्र कुमार को राहत मिली थी। देवेंद्र कुमार के बाद आनंद मौर्य, लेखराज सिंह भी हाईकोर्ट पहुंचे जिनके निलंबन पर रोक लगा दी गई। वहीं अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में तैनात रहे सीए संजीव आनंद को भी न्यायालय ने राहत दी है।
पंजाबी तड़के के साथ चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166






























