
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद द्वारा 4.32 करोड़ की लागत से गांधी बाजार स्थित पुरानी नगर पालिका परिसर में दो मंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाने की तैयारी है। इसके लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है। हरी झंडी मिलने के बाद यहां 28 दुकानें बनाई जाएंगी जिसे नगर पालिका किराए पर चढ़ाएगी और नगर पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी।

मुख्यमंत्री वैश्विक नवोदय योजना के अंतर्गत शॉपिंग कंपलेक्स का निर्माण होगा। इसके निर्माण से जहां युवाओं एवं शहर वासियों को रोजगार मिलेगा। वहीं नगर पालिका की स्थाई आय भी बढ़ेगी। फिलहाल डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244






























