
हापुड़: 55 लाख रूपए हड़पने के मामले में गाजियाबाद निवासी दंपति पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपति के खिलाफ 55 लाख रूपए हड़पने का मामला दर्ज किया है। हापुड़ के माता मोहल्ला निवासी शरद जिंदल की तहरीर पर पुलिस ने गाजियाबाद के क्राफ्ट गोल्फ लिंक्स निवासी अजय जिंदल पुत्र ओमप्रकाश जिंदल तथा अजय जिंदल की पत्नी सुनीता जिंदल के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (2), 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2), 351 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शरद जिंदल ने बताया कि वह धीरखेड़ा में प्रिंटिंग एंड पब्लिकेशन ऑफ न्यूज़ पेपर, बुक्स आदि का व्यापार करते हैं। उनकी मैसर्स श्री दीवान पब्लिकेशन पार्टनरशिप फर्म है जिसके पार्टनर अजय जिंदल व उनकी पत्नी सुनीता जिंदल के द्वारा पब्लिकेशन ऑफ बुक्स एंड पेपर आदि का व्यापार उनके फर्म से विभिन्न तारीखों पर कराया गया। 5 फरवरी 2022 तक 55,07,218/- रुपए का कार्य कराया गया लेकिन उसका भुगतान नहीं हुआ। जब पीड़ित ने बार-बार तक तकादा किया तो आरोपी दंपति ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी भी दी जिसके बाद शरद जिंदल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने 55 लाख हड़पने के मामले में दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
कपड़े, कंबल, पर्दे, जूते आदि घर बैठे लौंडरी व ड्राईक्लीन कराएं: 7668818523






























