
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ आने जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। नई दिल्ली से लखनऊ के बीच संचालित लखनऊ मेल में रेलवे ने सामान्य कोच की संख्या को बढ़ाकर चार कर दिया है। जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 12229 लखनऊ मेल ट्रेन रात 10:00 बजे लखनऊ से चलती है और सुबह 4:56 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है। नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली 122230 लखनऊ मेल रात्रि 11:19 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है। लखनऊ मेल में चार सामान्य कुछ लगाने का फैसला लिया गया है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545






























