
सामाजिक समरसता दिवस पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जनपद हापुड़ के तत्वावधान में डा.भीमराव अम्बेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर सफाई कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण करके किया। समारोह के मुख्य अतिथि गढम़ुक्तेश्वर के भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने सफाई कर्मचारियों को सम्मान स्वरुप प्रशस्ति पत्र व पटका प्रदान किया और कहा कि सफाई कर्मचारियो का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। सफाई कर्मचारियों के कंधे पर एक बहुत बड़ा दायित्व है सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना। यदि सफाई व्यवस्था रहेगी तो रोग दूर रहेगा। उन्होंने डा.भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों पर सिंद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अर्जुन बटार, जिला संयोजक आशीष काजानिया, तुषार भारद्वाज, तुषार ढ़ाकोलिया, निखिल हांडा, नितिन आदि उपस्थित थे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























