
हापुड़ में 720 बूथों पर बच्चों की पिलाई पोलियो ड्राप्स
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को पोलियों दिवस मनाया गया तथा जनपद भर में स्थापित 720 बूथों पर शून्य से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों दवा की दो बूंद पिलाई गई। आज के दिन दो लाख 54 हजार बच्चों को पोलियों दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सीएमओ डा.सुनील त्यागी ने बताया कि पल्स पोलियों से रोकथाम के लिए बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाती है। पिछले दो साल से पल्स पोलियों का अभियान बड़े स्तर पर नहीं चल रहा था। केवल नियमित टीकाकरण में ही बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जा रही थी। अब दो साल के बाद शासन के निर्देश पर बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने के लिए पल्स पोलियो का अभियान चलेगा।
रविवार के बाद स्वासथ्य टीमे घर घर पहुंचेगी और बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी। पोलियो पर जीत बरकरार रखने के लिए अभियान में आशा, एएनएम, आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वे शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स अवश्य पिलाएं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























