
हापुड के मंशा देवी मंदिर में 11जनवरी से कथा का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मनसा देवी मंदिर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में श्री मद भागवत का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है जिस पर रविवार को एक बैठक में चर्चा की गई।मंदिर समिति द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मंदिर प्रांगण में कथावाचक पूज्य श्री आचार्य राजीव कृष्ण भारद्वाज जी महाराज के द्वारा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएगी व 18 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंधक शिवकुमार मित्तल , महेश तोमर , अनुज मित्तल , विजेंद्र कंसल , खैलेन्द्र सैनी , राकेश माहेश्वरी , कालीचरण सैनी , अजय गर्ग , सोनू सैनी , यादराम सैनी आदि समिति के लोग उपस्थित रहे ।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























