
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी है। ऐसे में गांव भैना, सदरपुर चूचावाली, ठेरा आदि गांव की करीब 118 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा। अभी तक 30 हेक्टेयर जमीन के ही बैनामे हो पाए हैं। शेष जमीन के बैनामे कराने के लिए शनिवार को गांव भैना में एडीएम संदीप कुमार के नेतृत्व में एसडीएम साक्षी शर्मा व तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के साथ ग्रामीणों की बैठक हुई। इस दौरान किसानों से अपील की गई कि जिन किसानों की जमीन को चयनित किया गया है। वह शीघ्र अपना बैनामे करा ले। यदि किसी के जमीन के दस्तावेज में कमी है तो वह प्रार्थना पत्र देकर उसमें सुधार करा ले।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























