
जीएस मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वार्षिक सीएमई गाइनी-ओन्को-सर्जन का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, पिलखुवा हापुड़ में द्वितीय वार्षिक सीएमई “गाइनी-ओन्को-सर्जन” का अयोजन किया गया जिसमे मेडिकल कॉलेज की प्रमुख डॉ. रूपाली शर्मा ने सेंटिनल लिम्फ नोड की भूमिका और इसके मानचित्रण विषय के बारे में मुख्य रूप से बताया | डॉ. अनुराधा टिटोरिया (प्रोफेसर, एनसीआर अस्पताल, मेरठ) ने महिला जननांग पथ के सर्जिकल एनाटॉमी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी | मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के डॉ. सतिंदर कौर के द्वारk सीए गर्भाशय ग्रीवा के सर्जिकल प्रबंधन के बारे में मुख्य बातें dgh | वही मैक्स शालीमारबाग दिल्ली के गाइनी ऑन्कोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अलका दहिया ने गाइनी ऑन्कोलॉजी कैंसर में रोबोटिक सर्जरी की भूमिका के बारे में मुख्य महत्वपूर्ण जानकारी भी बताई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एमसी मिश्रा (पूर्व निदेशक एम्स, नई दिल्ली) , संस्था के अध्यक्ष गंगा सरन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हापुड डॉ. सुनील त्यागी तथा जीएस हॉस्पिटल के (जनरल सर्जरी) की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुबाला गौड़ आदि उपस्थित रहे।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़






























