
खुले नाले में ई-रिक्शा पलटी, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर एआरटीओ दफ्तर के पास एक ई-रिक्शा शनिवार की रात नाले में पलट गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई और यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना पाकर लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने ई-रिक्शा के चालक को बाहर निकाला। इस दौरान लोगों ने ठेकेदार को जमकर कोसा और लापरवाही का आरोप लगाया। नाला निर्माण को लेकर उन्होंने कई सवाल उठाए और कहा कि यहां किसी तरह का बोर्ड नहीं लगा है, बाउंड्री भी नहीं की गई है जिसकी वजह से वाहन रात के समय अनियंत्रित होकर नाले में गिर रहे हैं और हादसों को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।

हापुड़ की मेरठ रोड पर एआरटीओ ऑफिस के पास ई-रिक्शा चालक रात के समय कहीं जा रहा था। जैसे ही वह एआरटीओ दफ्तर के पास पहुंचा तो ई-रिक्शा गड्ढे में जाने की वजह से अनियंत्रित होकर बराबर में खुदे नाले में जा गिरी। इस दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और ई-रिक्शा को कड़ी मशक्कत के बाद नाले से निकला। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा है लेकिन उसने किसी तरह का बोर्ड नहीं लगाया हुआ जिसकी वजह से यहां हादसे हो रहे हैं। ऐसे में लापरवाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























