
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित का कहना है कि वह कार्तिक पूर्णिमा मेले में परिवार के साथ आया हुआ था। मेले से लौटने के दौरान गांव भरना के निकट दो बाइक सवार पांच युवक उनकी बुग्गी के पीछे पहुंचे, जिन्होंने उसकी पत्नी को देखकर अश्लील फब्ती कसना शुरू कर दिया। विरोध करने आरोपियों ने उन पर हमला कर उसे और उसके परिजनों को घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पंजाबी तड़के के साथ चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166


























