
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित सिमरौली हनुमान मंदिर के पास एक ऑटो व बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दो महिलाएं घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार का है जब अभिषेक गौतम पुत्र रामपाल सिंह निवासी गांव निधावली थाना धौलाना अपनी मां कविता देवी और रिश्तेदार रंजीत के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह सिमरौली हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो एक ऑटो से बाइक की भिड़ंत हो गई। ऑटो को मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी बछलौता बाबूगढ़ चला रहे थे। कविता देवी और रंजीत घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867


























