
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अलका निम ने कहा कि आज देश उनके योगदान को याद कर रहा है। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प ले रहा है। इसी क्रम में हापुड़ में डॉ. बी आर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

देश में 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बी आर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। डॉ. बी आर अंबेडकर ने सामाजिक समानता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया। शुक्रवार को लोगों ने भारतीय संविधान के जनक, समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214


























