हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के साथ पड़ोसी ने मौका पाकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बालिका आंगनवाड़ी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। बुधवार को वह स्कूल से घर लौट कर घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी आया और वह बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया जिसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी तेजवीर पुत्र हरिपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पीड़िता का उपचार कराया जा रहा है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























