हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक सर्राफे की दुकान से चोरों ने मंगलवार की रात 1:00 बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने चार घंटे के भीतर ही एक चोर को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया जिसे गोली भी लगी है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा बुधवार को दुकान पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंभावली में नफीस की राजा ज्वेलर्स की नाम से दुकान है जहां रात करीब 1:00 बजे चोर छत से दाखिल हुए। दरअसल चोर पीछे के रास्ते से दीवार पर चढ़े और दो मंजिला दुकान की छत पर पहुंच गए। इसके बाद छत पर लगे जाल को काटकर अंदर दुकान में घुस आए और दुकान में रखी 12 चूड़ी, सोने का एक हार, सोने का पेंडेंट, दो जोड़ी पाजेब, चांदी, नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने गैस कटर, सिलेंडर और हथौड़े की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया। दरअसल क्षेत्र में गश्त कर रहे थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की नजर दुकान के पास पड़े एक हथौड़े पर पड़ी जिसके बाद वह सतर्क हो गए और उन्होंने तुरंत जांच शुरू कर दी और दुकान स्वामी को मामले से अवगत कराया। बुधवार की तड़के पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई जिसमें एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कप्तान ने अन्य चोरों को भी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
Contact for further enquiry…7351945695, Demo free for 2 days..Jawahar Ganj Hapur





























