सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुभारंभ
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के रामलीला मैदान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार के द्वारा मंगलवार को फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजना एवं विकास कार्य को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनमानस को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिए जाने के लिए यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है जिससे जनपद हापुड़ की आमजनता प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सके तथा उससे लाभान्वित हो सके। यह प्रदर्शनी जनपद हापुड़ में 3 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर 2023 तक संचालित रहेगी। अतः हापुड़ के जनपद वासियों से अनुरोध है कि वह रामलीला ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शन में पहुंचकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रदर्शनी पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। इस प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए किसी को किसी प्रकार का शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार , जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हापुड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540





























