पटाखे लेकर आए दो कारोबारी पुलिस ने दबोचे
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): आतिशबाजी पर प्रतिबंध होने के बावजूद धंधेबाज नहीं मान रहे हैं।पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार कर एक लाख रुपए के पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पटाखे व विस्फोटक पदार्थ बनाने व बेचने व तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बुलंदशहर रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया , जिनके कब्जे से 40 पेटी पटाखे (तिल्ली बम) बरामद किए है।जिस वाहन पटाखे परिवहन किए जा रहे थे पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त कर लिया है।आरोपी कस्बा गुलावठी के नाजिम व थाना दौरान के गांव रूहासा का शाहजनर है।
वेबसाइट और मोबाइल APP बनवाने के लिए संपर्क करें: 9105245101





























