
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर शुक्रवार की सुबह सड़क पर जाम लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साईलो चौकी के पास जाम की स्थिति इस कदर पैदा हुई कि वाहनों के पहिए थम गए जिसकी वजह से लोगों को दो मिनट की दूरी तय करने में करीब आधा घंटा लग गया।
शुक्रवार की सुबह हापुड़ की मेरठ रोड पर साईलों के पास जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों की मुसीबत शुरू हुई। वाहनों की कतार लगने से उसमें सवार लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731


























