
हापुड़ में किसान नेता फिर हुए हाऊस एरेस्ट
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली जाने के प्रयास में जुटे हापुड के किसान नेता एक बार फिर हाऊस एरेस्ट किए गये है।तराई किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सरदार भगत सिंह को और जिला मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट किया है। जिला मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा अपने आवास से जिला अध्यक्ष सरदार भगत सिंह के आवास ग्राम नवादा थाना हाफिजपुर पहुंचे और वहां से दिल्ली जाने की तैयारी की गई।इस सूचना पर हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और उनको रोक दिया गया।किसान नेताओ ने सरकार से किए गए वायदे पूरा करने की मांग की है और कहा है कि किसान इस देश की रीढ है,उनके हितों की रक्षा की जाए।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288


























