
सड़क हादसे के दौरान कैंटर चालक की मौत
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के एनएच-9 पर सरस्वती मेडिकल के सामने हापुड़ से गाजियाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर गुरुवार की दोपहर लगभग 03:00 बजे एक आयशर कैंटर ओवरटेक के दौरान डीसीएम से टकरा गया। सड़क हादसे में कैंटर के चालक नईम पुत्र निजामुद्दीन निवासी-कस्बा व थाना मीरगंज जनपद बरेली की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि हेल्पर अमित पुत्र राजू निवासी ग्राम मिल्क थाना मीरगंज जनपद बरेली को गंभीर चोटे आई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा NHAI की एंबुलेंस से घायल अमित को सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस अनवरपुर पिलखुवा में समय 03:15 बजे भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। साथ ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























