
हापुड़ के कांग्रेस जनो ने दिल्ली यूपी गेट पर किया प्रदर्शन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के बुधवार को संभल दौरे पर जाते दिल्ली यूपी गेट पर रोके जाने के विरोध में हापुड के कांग्रेस जन ने प्रदर्शन किया।हापुड के कांग्रेस जन राहुल के काफिले में शामिल होने के लिए यूपी गेट पहुंचे थे।
हापुड़ शहर के कांग्रेस जनों ने भी यूपी गेट पर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और रोष व्यक्त किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग करके जननायक और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने की अनुमति नहीं दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते राहुल गांधी को संभल हिंसा में मारे गए नौजवानों के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने का पूरा अधिकार हैं। मौजूदा हुकूमत द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी को पीड़ित परिवार से मिलने न देना संवैधानिक अधिकारों का हनन हैं।
प्रदर्शन में जितेंद्र सिंह, गौरव गर्ग, सुशील शर्मा, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, हृदय प्रकाश, तारेश्वर त्यागी, यशपाल सिंह, सुखपाल गौतम, अमित सैनी, ज़करिया मनसबी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545






























