
प्रेम जाल में फंसी युवती हुई गर्भवती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सिकंदरगेट के शाहनवाज ने पहले एक युवती को अपने मोहजाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर अनेक बार दुष्कर्म किया जिस वजह से युवती गर्भवती हो गई। युवक ने शादी से इंकार कर दिया तो अदालत के आदेश पर युवती ने हापुड़ कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने यहां की एक अदालत में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि सिकंदरगेट टंकी के पास के निवासी शाहनवाज को वह करीब एक साल से जानती है। आरोपी उसे निकाह का झासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता शाहनवाज के संसर्ग से गर्भवती हो गयी तथा यह बात शाहनवाज को बताई तो आरोपी पीड़िता को गाजियाबाद ले गया और निकाह कर लिया। पीड़िता ने बताया कि निकाह करने के बाद आरोप उसे अपने साथ घर नहीं ले गया। आरोपी गर्भपात कराने का दवाब बनाते हुए मारपीट की और गर्भपात की जबरन दवाई खिलाने का प्रयास किया। पिता शाहिद मां सायमा व अन्य परिजन ने निकाह को नहीं माना और गर्भपात कराने का दवाब बनाते हुए जान से मारने की धमकी देकर धक्के मारकर घर से निकाल दिया। आरोपी और उसके परिजन से उसे जान से मारने और गर्भपात कराने का खतरा है।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244





























