
👁 0 views Views
अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए एक धंधेबाज को धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 29 पव्वे देसी शराब बरामद की है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद की है।आरोपी गांव भटियाना का संजय है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545


























