
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के संभल जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। जनपद हापुड़ की पिलखुवा पुलिस, छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंची और आने वाले वाहनों पर निगाह रखी। संभल में हुई हिंसा के चलते नेताओं के संभल जाने की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही है। सोमवार को कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के संभल जाने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान पुलिस बल के छिजारसी टोल पर पहुंची और वाहनों की चेकिंग शुरू की। आपको बता दे कि संभल प्रशासन ने धारा 163 लगाई हुई है। बाहरी लोगों के संभल की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है जिसका पुलिस पालन कर रही है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181


























