
हापुड़ में खूब बिक रही ब्लैक में शराब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नियमों को धूल चटाकर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल के पास देसी शराब के ठेके से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह चोरी छिपे शराब बेची जा रही है। खुलेआम ओवररेटिंग कर शराब बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन कर तय समय से पहले हापुड़ में खुलेआम शराब बेची जा रही है। दुकान का जरा सा शटर उठाकर शराब को बेचा जा रहा है। जरा से मुनाफे के कारण अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

अधिकारियों के दावे और वादों को यह वीडियो अपने आप में फेल साबित कर रही है। देवनंदिनी अस्पताल के पास स्थित देसी शराब के ठेके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि चोरी-छिपे यहां दुकान का शटर हल्का सा उठाकर शराब बेची जा रही है। मामले से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























