
णमोकार मंत्र का लेखन करने वाले पुरस्कृत
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार हापुड पर आयोजित मासिक जैन मिलन समारोह मे पुस्तिकाओ मे णमोकार मंत्र का लेखन करने वाले 66 साधक-साधिकाओ को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन एंव भुवन जैन, महामंत्री सुशील जैन,मंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष डाoअनिल जैन, संरक्षक सुधीर जैन, प्रमोद जैन, अनिल जैन, महिला जैन समाज की अध्यक्षा रेणुका जैन, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन, सरोज जैन, निशा जैन, अनिल जैन क्राकरी वाले,बीनू जैन एडवोकेट, आर के जैन एडवोकेट ने मंत्र लेखन करने वालो को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्र लेखन पुस्तिकांए जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन ने निशुल्क उपलब्ध कराई, उपस्थिति के 5 पारितोषिक संरक्षक सुधीर जैन तथा पारितोषिक संरक्षक प्रमोद जैन के सौजन्य से प्राप्त हुए।

जैन मिलन के उपाध्यक्ष तथा मंत्र लेखन प्रतियोगिता के संयोजक सुरेश चन्द जैन ने कहा कि णमोकार मंत्र का लेखन केवल प्रतियोगिता के लिए अपितु वर्ष भर नियमित करते रहे, मंत्र लेखन का पुण्य मंत्र जाप से दश गुणा है, एक पुस्तिका मे 1100 णमोकार मंत्र लेखन होता है। सर्वाधिक 17 पुस्तिकांए प्रिया जैन ने लिखी। आचार्य विधासागर जी महाराज की शिष्या बाल ब्रह्मचारिणी साध्वी सविता दीदी ने कहा कि णमोकार मंत्र अपराजित मंत्र जिसके जाप तथा लेखन से जीवन का प्रत्येक प्रकार का दुख दूर होता है, इसका लेखन केवल पारितोषिक प्राप्त करने के उद्देश्य से ही न करे अपितु इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाये। यह जैन धर्म का मूल मंत्र है, इसे अपने जीवन का सच्चा मित्र बनाए, जब मनुष्य घोर विपदा मे फंस जाता है तो यह मंत्र उसे विपदा से बाहर निकालता है उन्होंने इस मंत्र की महिमा के अनेक सत्य उदाहरण बताये। समारोह का संचालन जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन ने किया। सरोज जैन, रेणुका जैन ने भजन प्रस्तुत किए। सुखमाल जैन, राजेश जैन, संदीप जैन, मंजू जैन, मगन जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























