
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सोना पेट्रोल पंप के पास दूध के कैंटर ने सोमवार को बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार नीचे गिर गया जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक प्रशांत राज वर्मा मेरठ की पंचशील कालोनी के निवासी थे और एक ग्रामीण बैंक गजरौला में प्रबंधक थे।

जानकारी के अनुसार करीब 30 वर्षीय प्रशांत राज वर्मा बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जैसे ही वह देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो दूध के कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























