
क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 8 दिसम्बर को
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):क्रीड़ा भारती ज्ञान परीक्षा आगामी 8 दिसंबर को आयोजित की गई है। क्रीडा भारती जनपद हापुड़ के ज़िला व तहसील पदाधिकारियों और सदस्यों की एक बैठक क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्रीड़ा भारती मेरठ प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल व मेरठ प्रांत सह मंत्री उमेश कुमार ने आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देने के साथ क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के संबंध में बताया। अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 8 दिसंबर को आयोजित होगी। पंजीकरण की अंतिम तारीख छ: दिसंबर है। परीक्षा की समयावधि 25 मिनट रहेगी, जिसके प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे।

विद्यार्थियों को समझाना होगा कि ऑनलाइन परीक्षा किस तरह से दी जानी है। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती हापुड़ ने 4500 विद्यार्थियों को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा से जोड़ने का संकल्प लिया। प्रतियोगिता के हापुड़ जिले के प्रभारी दीपांशु गर्ग रहेंगे। ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विराट सूर्य नमस्कार कार्यक्रम करने का प्रस्ताव प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल ने रखा। जिस पर बैठक में सहमति बनी। बैठक में ज्योति चौहान, नीलम गुप्ता, सुनीता स्वामी, मोहित गोयल, अरुण कुमार, अनिल स्वामी, ब्रिजेश गर्ग, मनोज अग्रवाल, परवीन कुमार दीपांशु गर्ग, सुभोध त्यागी आदि उपस्थित रहे।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867





























