
👁 0 views Views
कूड़ा कवर करने के लिए अपशिष्ट केंद्र पर 9 लाख से बनेगा टीन शेड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाहबक्शपुर के सामने बने कूड़ा अपशिष्ट केंद्र पर नगर पालिका द्वारा जल्द ही टीन शेड लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद यहां का कूड़ा हाईवे पर नहीं पहुंच सकेगा। दिल्ली लखनऊ हाईवे के किनारे अल्लाह बख्शपुर के पास कूड़ा अपशिष्ट केंद्र बना हुआ है। नगर पालिका और आसपास का कूड़ा यहां डाला जाता है। कूड़े को कवर करने के लिए नगर पालिका टीन शेड लगाने की तैयारी कर रही है। इसमें करीब नौ लाख रुपए खर्च होंगे। 10 मीटर ऊंचा और 170 मीटर लंबा टीन शेड लगाया जाएगा।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point


























