
क्लीनिक पर आधा दर्जन दबंगों ने बोला हमला, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने क्लीनिक में घुसलर डंडों से जमकर मारपीट की। युवक को घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव सिखेड़ा निवासी दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह क्लीनिक पर बैठा हुआ था। गांव के धर्मपाल, ठाकुर जाटव, दिनेश आनंद, धर्मपाल, प्रदीप, महेश व दो अज्ञात दबंगों ने हाथ में लाठी डंडे लेकर दीपक पर हमला कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मोहल्ले के अर्जुन और प्रवीण को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























