
भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव 15 दिसम्बर तक होगा पूर्ण:दिनेश शर्मा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद हापुड के चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा ने रविवार को हापुड में कहा कि 15 दिसंबर तक जनपद हापुड के सभी मंडलों में भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए जिसके लिए अभी से ही प्रक्रिया प्रारंभ करनी होगी।सर्वप्रथम बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का चुनाव होगा तथा उसके बाद मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा इस चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 50% से अधिक बूथ समिति का गठन होना आवश्यक है जहां प्रचास प्रतिशत बूथ समितियां का गठन नहीं है वहां चुनाव प्रक्रिया या चयन प्रक्रिया आरंभ नहीं होगी।

जनपद के चुनाव प्रभारी दिनेश शर्मा रविवार को हापुड मे संगठन पर्व की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होने कहा कि मंडल अध्यक्ष के लिए सर्व समिति बनाने के लिए जिला चुनाव अधिकारी जिला शहर चुनाव अधिकारी मंडल चुनाव अधिकारी संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधि पार्टी की वरिष्ठ लोग पदाधिकारी व कार्य करता उचित परामर्श करने के उपरांत प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगी। मंडल में चुनाव से पूर्व सक्रिय सदस्यता का सत्यापन करना आवश्यक है तथा यह भी सुनिश्चित कर लें कि केवल सक्रिय सदस्य ही मंडल अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित अनुमोदित और निर्वाचित हो सकेंगे ।मंडल अध्यक्ष कम से कम दो बूथ अध्यक्षों द्वारा नाम प्रस्तावित होगा तथा मंडल अध्यक्ष कम से कम दो बार सक्रिय सदस्य रह चुका हो मंडल अध्यक्ष की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए तथा मंडल अध्यक्ष का प्रत्याशी मंडल या जिला स्तरीय मोर्चा में पदाधिकारी होना आवश्यक है।यह चुनाव 15 दिसंबर 2024 तक संपन्न हो जाना चाहिए।
इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने की व जिला प्रभारी सतपाल सैनी क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया नगर पालिका पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत राजीव सिरोही पुनीत गोयल मोहन सिंह श्यामेंद्र त्यागी राज सुंदर तेवतिया पूर्व कपिल एस एम विनोद गुप्ता, मुनीश त्यागी मनोज वाल्मीकि सतपाल यादव मीना सिंह पिंकी त्यागी नीलम सिंह पवन गर्ग विक्रांत शर्मा अंशुल मित्तल विश्व प्रकाश शर्मा राहुल वशिष्ठ चंद्र प्रकाश ठठेरे योगेंद्र पंडित नितिन पाराशर गौरव रुड़कीवाल प्रशांत त्यागी अनिरुद्ध सिंह दीपक भाटी जिनेंद्र चौधरी दिनेश त्यागी अमित सिवल मनोज तोमर जतिन साहनी शैलेंद्र राणावत आबिद नबी व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता रहे l
कपड़े, कंबल, पर्दे, जूते आदि घर बैठे लौंडरी व ड्राईक्लीन कराएं: 7668818523

























