
हापुड़ में गौरैया चहचाहट बढ़ने से लोग हुए खुश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विलुप्त हो रही गौरैया के संरक्षण हेतु हापुड़ में टीम गौरैया की उड़न द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम रविवार को देखने को मिले। हापुड़ की संजय विहार कालोनी में गौरैया का चहचाहट आवाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जिसे देखकर लोगों का मन प्रफुल्लित हो उठा। लोगों ने कहा कि ऐसा लगता है कि गौरैया की जनसंख्या में भी वृद्धि हुई है।

बात करीब 6 साल पहले की है कि जब संजय विहार हापुड़ में रहने वाली एक शिक्षिका डा.रेणु देवी ने विलुप्त हो रही गौरैया पर चिंता व्यक्त करते हुए गौरैया के संरक्षण हेतु गौरैया की उड़ान नाम से एक टीम का गठन किया। टीम ने गौरैया के लिए घोंसले बनाए और गली-मौहल्लों में घूम कर घोंसले वितरित तथा लोगों को गौरैया संरक्षण हेतु प्रेरित किया। गौरैया उड़ान टीम के प्रयासों के अब सकारात्मक परिणाम देखने को मिले है जिस पर टीम ने खुशी जाहिर की है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545
























