
केरिपुबल ने हापुड़ के शहीद को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एक दिसम्बर-2014 को माओवादियों से लड़ते हुआ शहीद होने वाले जवान कुलदीप पुनिया निवासी गांव जमालपुर, थाना सिम्भावाली जनपद हापुड़ को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के गांव जमालपुर का कुलदीप पुनिया केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हवलदार आर ओ था और वह तैनाती के दौरान ग्राम कसलपारा पुलिस स्टेशन चिंता गुफा जिला सुकमा, छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्र में बहादुरी से माओवादियों से लड़ते हुए अपने राष्ट्र के लिए एक दिसम्बर-2014 को सर्वोत्तम बलिदान दिया। शहीद कुलदीप पुनिया की 10वीं पुण्य तिथि पर केरिपुबल ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

























