
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना रोड स्थित रेलवे लाइन पर मिले महिला के शव की पुलिस ने पहचान कर ली है। मृतका की पहचान बड़ा मोहल्ला निवासी विकास की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड स्थित रेलवे लाइन पर एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान किरण देवी के रूप में हुई है जो कि घर से अपने मायके बहादुरगढ़ गई थी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























