
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृजघाट की पुरानी शमशान घाट रोड के किनारे मंगलवार को अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त का प्रयास भी किया जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने से संभावना है कि हत्या कर शव को यहां फेका गया है।

मामला मंगलवार की दोपहर का है जब गढ़ कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि गंगानगरी की पुराना शमशान घाट रोड पर एक युवक का शव मिट्टी में दबा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि शव मिट्टी और गोबर में ढका हुआ था जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। संभावना है कि हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867




























