
भक्तों ने लिया भैरों बाबा का आशीर्वाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड पर स्थित भैरों मंदिर में भैरों बाबा का जन्म दिन बड़े ही आदर व श्रद्धा के साथ मनाया गया।
श्री भैरों बाबा क्षत्रिय कांस्यकार ठठेरान मंदिर समिति हापुड़ की अगुवाई में श्री भैरव अष्टमी पर संकीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया तथा छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी सुनील सारस्वत ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

भजन गायक सत्यप्रकाश सत्तों, राजेंद्र गौड़, विकास शर्मा, आदि ने भैरों बाबा का गुणगान किया तो संगत ने नृत्य किया। लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर समिति के प्रधान राजीव वर्मा आदि ने श्रद्धालुओं व अतिथियों का स्वागत किया।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181





























