
👁 0 views Views
कार में लगी आग से हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया और यातायात अवरुद्ध हो गया। प्रत्यक्षदृर्शियों ने बताया कि रविवार को एक स्विफ्ट कार ओवर ब्रिज पर खड़ी थी कि उसमे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में लगी भीषण आग से ओवर ब्रिज पर यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























