
लाल सूटकेस वाली महिला के हत्यारे पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की स्वाट टीम व हापुड़ पुलिस ने एक सप्ताह पहले लाल सूटकेस में मिली एक 30 वर्षीया महिला के शव की पहचान पर महिला की निर्मम हत्या के रहस्य से रविवार को पर्दा उठा दिया और महिला की हत्या करने के आरोप में उसके पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाप-बेटे के कब्जे से वैगनआर कार व बाइक बरामद की है। महिला का नंदोई पुलिस पकड़ से बाहर है।

जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने रविवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि 16 नवम्बर को गांव अच्छैजा के सर्विस रोड पर एक लाल सूटकेस में मिली महिला के शव की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम के हंस एन्क्लेव सैक्टर-33 में रहने वाली राखी के रुप में हुई है। राखी अपने पति नागेंद्र चौरसिया के साथ एक फैक्टरी में काम करती थी। पारिवारिक विवाद के कारण नागेंद्र ने राखी की 14 नवम्बर को गला दबा कर हत्या कर दी। नागेंद्र ने अपने पिता रमेश चौरसिया व बहनोई धीरज के सहयोग से महिला की लाश को लाल सूटकेस में रखा और फिर 16 नवम्बर को नागेंद्र अपने पिता व बहनोई के सहयोग से एक टैक्सी के माध्यम से सूटकेस को हापुड़ क्षेत्र में फैंक गए। पुलिस ने महिला के पति नागेंद्र व ससुर रमेश चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बहनोई धीरज फरार है।
पुलिस ने महिला की शव के पहचान व हत्यारों की खोज के लिए 5 टीमों का गठन किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस कार तक पहुंचने में सफलता हासिल की जिसके द्वारा लाल सूटकेस में बंद महिला की लाश फैंक गया था। पुलिस द्वारा बरामद वैगनआर कार से पुलिस हत्यारों तक पहुंची और महिला की हत्या के रहस्य से पर्दा उठा दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























