
प्लाई बोर्ड फैक्टरी से लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्दी का सीजन बढ़ने के साथ ही बदमाशों ने भी अपना सिर उठाना शुरु कर दिया है और एक भाजपा नेता के प्लाईवुड प्रतिष्ठान से लाखों रुपए का माल ले उड़े।थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर ततारपुर के पास भाजपा के जिला महामंत्री की प्लाईबोर्ड बनाने की फैक्ट्री में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी कैमरे तोड़कर डीवीआर भी ले गए।

पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। माता मोहल्ला निवासी भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल की थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर के पास – प्लाईबोर्ड की फैक्ट्री है। पिछले कुछ दिनों से फैक्ट्री बंद चल रही थी। बताया गया कि शुक्रवार की रात को चोरों ने फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। चोर फैक्ट्री से एलईडी, ईवर्टर बैट्रा व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी साथ ले गए
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























