
सूटकेस में मिली महिला की लाश की शिनाख्त नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक सप्ताह पहले हापुड़ में एक लाल सूटकेस में मिली महिला की लाश की पहचान कराने में अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है, जबकि पुलिस की तीन टीमें इस कार्य में जुटी है। एक 33 वर्षीय महिला की हत्या कर उसके शव को एक लाल सूटकेस में बंद करके हत्यारे हापुड़-दिल्ली मार्ग पर जेएमएस कालेज कट के पास फैंक गए थे।

शव मिलने की घटना का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से लेकर सर्विलांस पर काम करने के बाद हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ पा रही। अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-09 स्थित जेएमएस कालेज कट के पास बीते शनिवार को सूटकेस में महिला का शव मिला था। शव पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम के बाद भी महिला की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड जांच के लिए भेजी गई थी। साथ ही बिसरा प्रिजर्व कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। इसकी जांच के लिए एसपी ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। टीम लगातार एनएच-09 स्थित हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल चुकी है। सर्विलांस की टीम भी जुटी है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि वारदात का पर्दाफाश करने के लिए टीम लगी है। जल्दी वारदात का पर्दाफाश होगा।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























