
👁 0 views Views
चोरी में वांछित को पुलिस ने दबोचा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):थाना बहादुरगढ पुलिस ने चोरी की एक घटना में वांछित को पसवाडा मार्ग से दबोच लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दस सीमेंट के पिलर बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना में वांछित/नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी के सीमेन्ट के पीलर बरामद किए है।आरोपी गांव मौहम्मद पुर आजमपुर का बिजेंद्र है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181


























