
सड़क सुरक्षा माह में हादसों को न्यौता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सड़क सुरक्षा माह मजाक बनाकर रह गया है और ओवर लोड गन्ने ट्रक तथा विपरीत दिशा में चल रहे वाहन हादसों को न्यौता दे रहे है।
हापुड़ जनपद पुलिस ने शुक्रवार को एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें एक महिला पुलिस कर्मी संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। यदि फोटो पर ध्यान दें तो महिला कर्मी के पीछे गन्ने से ओवर लोड ट्रक जा रहा है, दूसरे एक वाहन डिवाडर को क्रास कर रहा है। ये ऐसे वाहन हैं, जो सड़क हादसों को न्यौता दे रहे है।

पुलिस वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगा रही है और वह ऐसे वाहनों पर जिनमें ओवर लोड माल ईट आदि लदा है और वह ऐसे वाहनों पर जिनमें ओवर लोड माल ईट आदि लदा है और वाहन पर नम्बर प्लेट भी नहीं है। ड्राईविंग लाइसैंस तो शायद ही किसी वाहन चालक का चैंक किया हो।
इस दिवाली को बनाए धमाकेदार 99 रुपए में खरीदें सामान: 8191820867


























