
👁 1 views Views
अतिक्रमण के खिलाफ गढ़ पुलिस की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित बृजघाट के पास पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और अस्थायी अतिक्रमण करने वालों को कड़ी फटकार लगाई। पुलिस ने कहा कि किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों में हडंकम्प मचा रहा। हाईवे किनारे लगे मूड़ों की अस्थायी दुकानों को वजह से हादसों का खतरा मंडराता रहता है। जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई की।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

























