
जल भराव से ग्रामीण परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर तहसील के सिंभावली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव सैना में जगह-जगह हो रहे जल भराव एवं सामुदायिक शौचालय की दुर्दशा खुद बयां कर रही है कि क्षेत्र में किस कदर लापरवाही है। जनसमस्याओं से घिरी सैना ग्राम पंचायत अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। हालत यह है कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने जाने वाले ग्रामीण भी फिसल रहे हैं। सड़क पर जल भराव की वजह से लोगों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है बारिश के दिनों में तो हालात और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं।

बता दें कि सिंभावली ब्लाक से करीब छह कि.मी. दूरी पर बसी ग्राम पंचायत सैना में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन समाधान करने वालों की जरूर कमी खल रही है। गांव के मुख्य रास्ते से लेकर अन्य रास्तों पर गहरे गड्ढे और जलभराव ग्रामीणों के लिए समस्या बने हुई है। गांव के बाहरी छोर पर बने सचिवालय में लगा ताला और गंदगी से परिपूर्ण सामुदायिक शौचालय ग्राम पंचायत की कार्यशैली को दर्शा रहा है। मदरसे के सामने से लेकर अंदर गांव में रास्ते पर जलभराव और कीचड़ मदरसे के बच्चों से लेकर ग्रामीण के लिए मुसीबत बना है। कहीं टूटे चैनल, कहीं जलभराव, तो कहीं नालियों में भरी गंदगी खुद गांव की बदहाली की तस्वीर को बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्याओं का समाधान तो दूर, अधिकारी गांव में आने में भी परहेज कर रहे है। जिसको लेकर मदरसे आने जाने वाले छात्र-छात्राओं ने रास्ते में हो रहे जल भराव से निजात की गुहार लगाई।
पंजाबी तड़के के साथ चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166































