👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapur news .Com):अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु देशभर में चलाए जा रहे निधि संग्रह अभियान का शुक्रवार को हापुड़ में श्रीरामलीला समिति हापुड़ ने51हजार रु का चैक देकर श्रीगणेश किया।
विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में हापुड़ में यह अभियान विधिवत रुप से मकर संक्रांति से शुरू किया जाएगा,जो 27फरवरी तक चलेगा।इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर निधि संग्रह करेंगे।विहिप ने रामभक्तों से सहयोग की अपील की है।
























