हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के अंतर्गत चौधरी मौहल्ले में गुरुवार को एक ज्वैलर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ज्वैलर ने छत पर लगे जाल में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना पर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
NewYear Offer: EHapur News के पाठक शॉपिंग पर पाए 500 रुपए की छूट:

























