
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कॉलोनी में लगे मोबाइल टावर से दो बार चोर उपकरण चोरी कर ले गए। मेरठ जनपद के पल्लवपुरम निवासी भूपेंद्र ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ला चंद्रलोक विहार में इंडस कंपनी का टावर लगा हुआ है। 10 अक्तूबर और 17 सितंबर को चोर टावर पर लगे उपकरण चोरी कर ले गए। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















