
👁 1 views Views
महिलाओं ने संतान के लिए रखा निर्जला व्रत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को महिलाओं ने घर-घर अहोई माता स्थापित कर अहोई अष्टमी का पर्व मनाया। महिलाओं ने सुबह उठकर स्नान करके अहोई स्थल पर पूजा-अर्चना की और व्रत का संकल्प लिया। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन गुरुवार को महिलाओं ने व्रत रखा और अहोई परम्परा की कथा का श्रवण किया। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं मां पार्वती की अहोई के रुप में पूजा करके संतान की रक्षा व दीर्घ आयु की कामना करती है। महिलाओं ने रात में चंद्रमा को करवा से अर्ध्य देकर ही व्रत खोला।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता लेकर आए हैं दिवाली स्पेशल ऑफर, आसान किस्तों पर सामान उपलब्ध: 9897333733

























